सदस्य    (+91) 82735 33809

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।

गायत्री परिवार सेवा सदस्य चैरिटेवल ट्रस्ट :: गायत्री शक्ति पीठ, बरेली

:: गायत्री शक्ति पीठ, बरेली - एक परम दिव्य धाम ::

सद्‌गुरु भगवान की करुणा एवं अपने परम पूज्य गुरुदेव की कृपा प्रसाद स्वरूप जनकल्याण के लिए वेदमाता, जगत जननी, क्लेश हारिणी, दुखनाशिनी, सकल कामनाओं को पूरा करने वाली मां गायत्री के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा गायत्री शक्तिपीठ बरेली में की गई है। अनेक प्रकार की व्याधियों से घिरे दुखी लोग यहां आकर दर्शन कर अपनी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर चुके हैं, और कर रहे हैं। नीचे भगवान शिव के स्फटिक के शिवलिंग की स्थापना है, उत्तर भारत में जम्मू को छोड़कर केवल बरेली नगर को ही यह सौभाग्य प्राप्त है कि यहां स्फटिक शिवलिंग की प्रतिष्ठा है।

काल के गाल में जाते हुए असाध्य रोगों जैसे कैंसर, हृदय रोग, पक्षाघात आदि पीड़ित रोगियों के लिए शुक्र संजीवनी महामृत्युंजय तथा अन्य चमत्कारी ढंग से गुरुदेव की कृपा से रोगियों को नया जीवन प्रदान करते हैं। भगवान शिव के मंदिर में ही भगवान महावीर श्री हनुमान जी विराजमान है, जिनके दर्शन मात्र से ही सभी प्रकार के कष्टों का नाश होता है।

भगवान शिव के मंदिर के सामने ही यज्ञशाला है जिसमें 28 साल से अखंड अग्नि प्रज्वलित हो रही है। हर रविवार को प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक यज्ञ का आयोजन होता है। अनेक रोगों को दूर करने के लिए यज्ञ शाला में पद्धति का विकास किया गया है। एक बार दर्शन हेतु अवश्य पधारें और हमें सेवा का अवसर प्रदान करते रहे।


श्री गायत्री शक्ति पीठ - मंदिर दर्शन

गायत्री परिवार सेवा सदस्य चैरिटेवल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री गायत्री शक्ति पीठ, बरेली में आपका हार्दिक अभिनन्दन है|

गायत्री मंत्र के चौबीस ऋषियों के प्रतीक चौबीस स्तंभों, चौबीस वर्णों के प्रतीक मां भगवती तक पहुंचने के निमित्त चौबीस सोपानों से युक्त, मां के तीन प्रमुख स्वरूपों - मां गायत्री, मां महालक्ष्मी एवं मां महादुर्गा के विग्रहों से युक्त, श्री यंत्र एवं अन्य गूढ़ रहस्यमय तत्वों से युक्त श्री गायत्री शक्तिपीठ का दिव्य भवन जिसकी एक-एक ईट, एक-एक कंक्रीट, एक-एक तंतु एवं अवयव अभिमंत्रित हैं, की निर्मित किसी दिव्य एवं दूरदर्शी उद्देश्य को लेकर परमपूज्य योगाधीराज धर्म-अध्यात्मतत्ववेता, अनंतश्रीविभूषित सद्‌गुरु भगवान श्री प्रेमशंकर जी जैतली महाराज की कठोर तपस्या का परिणाम है |

  • विग्रह श्री भगवती गायत्री
  • विग्रह श्री लक्ष्मी माता
  • विग्रह श्री दुर्गा माता
  • विग्रह श्री शिव परिवार
  • शिवलिंग स्फटिक
  • विग्रह श्री हनुमान जी
  • दिव्य यज्ञशाला
  • श्री गुरु कृपा तीर्थ
अधिक पढ़ें

संपर्क करें -



गायत्री परिवार सेवा सदस्य चैरिटेवल ट्रस्ट
श्री गायत्री शक्ति पीठ, मैकनेयर रोड
निकट बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर
बरेली, उत्तर प्रदेश|

संपर्क सूत्र    (+91) 82735 33809

व्हाट्सएप्प  (+91) 82735 33809

ईमेल आईडी  gparivarbly@gmail.com

वेबदैनिकी (ब्लॉग)  https://gpssct.blogspot.com

सूचना



हमारे प्रिय आत्मन (सूचना...)
समय विभीषिका को देखते हुए, मानवता को बचाने के लिए राष्ट्र को हम सभी की आवश्यकता है। परम पूज्य गुरुदेव के निर्देशानुसार हम सभी को राष्ट्र हित मे सहयोग देना चाहिए।
अधिक पढ़ें
महा शिवरात्रि महोत्सव, फरवरी -21, 2020 (शुक्रवार)
श्री गायत्री शक्ति पीठ पर महा शिवरात्रि महोत्सव के आठों प्रहर का भगवान शंकर जी का अभिषेक एवम पूजन का समय निम्न प्रकार होगा:-
1.   प्रातःकाल 04:00 से 06:00 बजे तक
2.   प्रातःकाल 08:00 से 10:00 बजे तक
3.   अपराहन 12:00 से 02:00 बजे तक
4.   सायंकाल 04:00 से 06:00 बजे तक
5.   सायंकाल 07:00 से 09:00 बजे तक
6.   रात्रिकाल 10:00 से 11:30:00 बजे तक
7.   रात्रिकाल 12:00 से 01:30 बजे तक
8.   रात्रिकाल 02:30 से प्रातः 04:00 बजे तक
सेवा में - गायत्री परिवार सेवा सदस्य चैरिटेवल ट्रस्ट, बरेली
बसंत पंचमी, जनवरी-30, 2020 (गुरुवार)
प्रातः 05:00 से 06:00 बजे तक    सद्‌गुरु भगवान का पूजन
प्रातः 06:00 से 07:00 बजे तक    सामूहिक गायत्री जप
प्रातः 09:00 से 10:00 बजे तक    केसर युक्त जल से दिव्य स्फटिक शिवलिंग का अभिषेक
प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक    गायत्री हवन
तत्पश्चात पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसाद
सेवा में - गायत्री परिवार सेवा सदस्य चैरिटेवल ट्रस्ट, बरेली
ब्रतोत्सव तिथि पत्रिका 2020 - 21
डाउनलोड

मंदिर दर्शन समय


शरद काल
प्रातःकाल : 05:30 AM - 12:00 NOON
सायंकाल : 04:30 PM - 09:00 PM
ग्रीष्म काल
प्रातःकाल : 05:00 AM - 12:00 NOON
सायंकाल : 04:00 PM - 09:00 PM